कटक, दिनाँक 12 जुलाई 2025 से “मारवाड़ी युवा मंच” कटक शाखा द्वारा एक नए प्रकल्प के रूप में “Mym बिजनेस फोरम ” की शुरुआत की जा रही है। जिसकी द्वितीय बैठक शाखा अध्यक्ष युवा चंदन बथवाल की अध्यक्षता में शाखा कार्यालय में आयोजित हुई।
इस अवसर पर मंच परिवार के करीब 20 से ज्यादा सदस्यों ने अपने- अपने विचार रखे। मंच सदस्यों को सुगम, सरल, और आधुनिक तौर तरीके से व्यापार कैसे किया जाए ये अवगत कराया गया और व्यापार कौशल पर जोर दिया गया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने आपस में मेल -जोल बढ़ाते हुए अपने मंच परिवार मे व्यापार किस प्रकार हो इस पर व्यापक चर्चा की ।
इस अवसर पर सभी पुर्व शाखा अध्यक्षों ने और “Mym business Forum” के मुख्य कॉर्डिनेटर – विकाश अग्रवाल, को-कॉर्डिनेटर – विजय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल 1, प्रकाश अग्रवाल 2, किशोर आचार्य और श्याम सुंदर शर्मा इत्यादि ने अपने अपने विचार रखते हुए इसे समय की मांग एवम जरूरत बताया और इस प्रकल्प के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
सभा में अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अमित मोदी, सार्थक केडिया, प्रतीक नाहर, प्रमोद जैन, बिनोद अग्रवाल, प्रतीक कयाल, शेखर शर्मा राजेश अग्रवाल, विक्रांत गोयनका इत्यादि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंच के संस्थापक नन्द किशोर जोशी ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखते हुए इस फोरम को समय की आवश्यकता बताया और इसको आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

