भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से शुरू यानि १० जुलाई से राज्य में बरसात में कमी आयेगी।१३ जुलाई से फिर से बरसात बढ़ सकती है।महानदी एवं उसकी शाखा नदियों में बाढ की निकट भविष्य में संभावना नहीं है।
अभी हिराकुद बांध के १६ गेट खुले हुए हैं।महानदी का प्रथम वृद्धि जल मुंडली पहुंच गया है।चार गेट हिराकुद के कल बंद होगये थे। लगातार कई दिनों से बरसात होने के कारण पूरी ओडिशा में तापमान में गिरावट देखी गई है। ट्विन सिटि में कल कोई खास बरसात नहीं हुई है।

