कल दिनांक 5/7/25 को पूरी धाम में महाप्रभु जगन्नाथ जी के बाहुड़ा यात्रा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम अंतरास्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक शाखा के साथ साझेदारी में सम्पर्ण हुआ।
इस शिविर के माध्यम से भक्तों को पूरी, दालमा, चावल, दाल,हलवा, ors और पानी का वितरण किया गया।यह शिविर
युवा साथियों के कड़ी मेहनत से दोपहर से लेकर देर रात तक चला।
इस शिविर के सफल आयोजन के लिए शाखा के पूर्व अध्यक्ष युवा प्रकाश अग्रवाल, युवा बजरंग चिमन्का, युवा विकाश नौलखा, शाखा सदस्य युवा सूरज लधानिया, एवं अंतरास्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, मनोज नांगलिया आदि के नेतृत्व में ये सफल आयोजन संभव हो पया है।
इसी कड़ी में ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय सचिव युवा प्रतीक अग्रवाल एबं संबलपुर शाखा के कुछ युवा साथियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

