भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी रविवार यानि ६ जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कहीं -कहीं मध्यम आकार की बरसात भी हो सकती है।
कल पश्चिम ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश देखी गई थी। इसके साथ -साथ तटीय इलाकों में भी मध्यम या तेज बारिश अधिकांश हिस्सों में देखी गई थी। लगातार बारिश के कारण भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि के अनेक नीचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है,इससे यातायात में रुकावट पैदा हुई है

