यूनिवर्सल रनर्स मैराथन ने ओमैक्स ग्रुप और निर्मल छाया फाउंडेशन के सहयोग से द्वारका सेक्टर-19बी में इतिहास रच दिया। पहली बार यहां भव्य नाइट रन मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
यह आयोजन न केवल दौड़ तक सीमित रहा, बल्कि इसमें म्यूज़िक, फिटनेस एक्टिविटीज़ और योग का भी समावेश रहा। मशहूर योग गुरु सपन प्रीत ग्रेवाल द्वारा कराया गया कूल डाउन योगा सेशन प्रतिभागियों के लिए एक विशेष अनुभव रहा। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया द्वारका डीसीपी अंकित सिंह, निधि गुप्ता, संध्या सिंह और निर्मल छाया फाउंडेशन के संस्थापक विशाल लाल की उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट और पोषणयुक्त स्नैक्स का सुंदर प्रबंध किया गया था। जिससे यह आयोजन न केवल एक फिटनेस इवेंट बल्कि एक सामाजिक उत्सव बन गया।
द्वारका में ऐसे आयोजन फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। आयोजकों ने वादा किया कि यह केवल शुरुआत है, आगे और भी बड़े आयोजन होने वाले हैं।

