भुवनेश्वर : सरकार यह बढ़ा-चढ़ाकर बता रही थी कि इस साल रथयात्रा की तैयारी अन्य सालों से बेहतर थी। लेकिन, रथ नहीं चला। इससे राज्य के करोड़ों जगन्नाथ भक्त काफी आहत हुए हैं। पीसीसी अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मांग की है कि मुख्यमंत्री खुद बताएं कि जब सब कुछ ठीक था तो सरकार ने राज्य की जनता की भावनाओं के साथ क्यों खेला।
उन्होंने पूछा कि किस वीआईपी के लिए सरकार ने भगवान जगन्नाथ का रथ आगे नहीं बढ़ाया और उन्हें इंतजार कराया। प्रेस बयान में श्री दास ने कहा कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री या गजपति भगवान को इस गलती के लिए भगवान से माफी मांगनी चाहिए और ओड़िशा की जनता को और नुकसान से बचाना चाहिए।

