भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अब गर्मी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आगामी ३ दिनों में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना दिखाई देरही है।
आज सुबह से भुवनेश्वर -कटक में धूप थोड़ी देर से निकली है और धूप ज्यादा तेज भी नहीं है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस।

