श्री टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर श्री टी. रबी शंकर को 16वें वित्त आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया है। वे कार्यभार संभालने की तिथि से लेकर आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत होने तक या 31 अक्टूबर, 2025 तक, जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे।

श्री टी. रबी शंकर की नियुक्ति, 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों में से एक श्री अजय नारायण झा के व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र देने के परिणामस्वरूप की गई है।

16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था। इसके अध्यक्ष नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया हैं। 16वें वित्त आयोग को 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *