भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से पूरी ओडिशा में गर्मी बढ़ेगी। राज्य में कल तक आंशिक मेघाच्छन्न आकाश रहता था। अनेक हिस्सों में रोज संध्या समय हल्की बारिश भी हो जाती थी।
तटीय ओडिशा में गर्मी की वजह से लोगों को पसीने छूटते हैं, पसीने के कारण शरीर में चिपचिपाहट रहती है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा
साढ़े ३७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।

