MyGov ने लोगों को परिवर्तनकारी शासन के 11 वर्षों के जश्न और ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में भारत की उल्लेखनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए रोमांचक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की है।
विकसित भारत 2025 क्विज़
MyGov ने भारत के “विकसित भारत 2025 क्विज़” में भाग लेने और भारत की विकास यात्रा के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए लोगों आमंत्रित किया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक जन जागरूकता को बढ़ावा देना, सामूहिक उपलब्धियों का जश्न मनाना और राष्ट्र की प्रगति में लोगों भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
प्रतिभागी आकर्षक नकद पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं: शीर्ष प्रदर्शन करने वाले को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 75 हज़ार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हज़ार रुपये। इसके अतिरिक्त दो हज़ार रुपये के 100 सांत्वना पुरस्कार और एक हज़ार रुपये के 200 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही सभी को भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
हर घर स्वदेशी – 1 राष्ट्र 1 भावना फोटो स्टोरी प्रतियोगिता
लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत करने के लिए MyGov ने “हर घर स्वदेशी – 1 राष्ट्र 1 भावना फोटो स्टोरी प्रतियोगिता” शुरू की है। लोगों को एक फोटो और 150 से 200 शब्दों की एक प्रेरक कहानी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसका उपयोग वे प्रतिदिन करते हैं। इसमें इसकी विशिष्टता और स्वदेशी को चुनने की उनकी प्रेरणा बतानी है। ग्यारह शीर्ष विजेताओं को प्रत्येक को 11 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
बदलता भारत मेरा अनुभव – मिनी व्लॉग प्रतियोगिता
एक और रोमांचक प्रतियोगिता है “बदलता भारत मेरा अनुभव – मिनी व्लॉग प्रतियोगिता” . इसमें लोगों को 2 मिनट का व्लॉग बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसमें 2014 से उनके इलाके में हुए महत्वपूर्ण और प्रभावशाली बदलाव का वर्णन और चित्रण किया जाता है। 100 से 150 शब्दों के विवरण के साथ ये व्लॉग बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सुविधाओं या डिजिटल प्रगति में सुधार को उजागर करेंगे। शीर्ष 11 विजेताओं को प्रत्येक को 11 हज़ार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
भारत के बढ़ते कदम – एक जनभागीदारी फोटो प्रतियोगिता
“भारत के बढ़ते कदम – एक जनभागीदारी फोटो प्रतियोगिता” राष्ट्रीय पहलों में लोगों की भागीदारी दर्शाने का प्रयास करती है। प्रतिभागियों को किसी भी ‘जनभागीदारी’ पहल (जैसे स्वच्छ भारत, मिशन लाइफ) में अपनी भागीदारी को प्रदर्शित करने वाली एक तस्वीर और अपने अनुभव का 50 से 100 शब्दों का विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक है। ग्यारह शीर्ष विजेताओं को 11 हज़ार रुपये मिलेंगे।
“एक भारत, प्रगतिशील भारत – वीडियो स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता”
श्रृंखला में एक और रोमांचक गतिविधि है “एक भारत, प्रगतिशील भारत – वीडियो स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता”, इसमें लोगों को एक मिनट का वीडियो बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसमें लाभार्थी यह बताता है कि किसी विशिष्ट सरकारी योजना ने उनके जीवन को कैसे सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इससे उसके जीवन में सुगमता, सम्मान या सशक्तिकरण हुआ है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नीति परिवर्तनों के पीछे की मानवीय कहानियों को उजागर करना है।
MyGov के बारे में
MyGov एक नागरिक सहभागिता मंच है। इसे 26 जुलाई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। ये पहल पिछले 11 वर्षों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति का जश्न मनाने में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए MyGov की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
MyGov सरकार और आम आदमी के बीच की खाई को पाटने के लिए दृढ़ संकल्प है। यह लोगों को भारत के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन में योगदान देने वाले विचारों और विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन इंटरफ़ेस की सुविधा प्रदान करता है।
विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए लोगों को MyGov प्लेटफॉर्म https://www.mygov.in पर जाना है।

