ओडिशा मौसम समाचार : दिन में गर्म, संध्या बारिश जून ७-१०, साल के सबसे ज्यादा गर्म दिन

भुवनेश्वर, आजकल राज्य के अनेक हिस्सों में जहां दिन में गर्म पड़ती है , वहीं संध्या समय कहीं -कहीं बरसात भी हो जाती है।कल ऐसे ही संध्या समय कटक शहर में हल्की बारिश हुई थी। इसके अलावा भुवनेश्वर में भी बारिश देखी गई।

राज्य मौसम विभाग के आकलन के अनुसार राज्य में ७ जून से लेकर १० जून तक भयंकर गर्मी पड़ेगी। तटीय ओडिशा में ११ जून से तथा अंदरुनी ओडिशा में १३ जून से तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।

बरसात के कारण भुवनेश्वर के तापमान में काफी हद तक गिरावट देखी गई। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *