भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल मानसून बरसात ने विश्राम की घोषणा कर दी है। ओडिशा के बड़े पर्व रज पश्चात मानसून बरसात सक्रिय होगी , ऐसा आकलन राज्य मौसम विभाग ने किया है।
आजकल तापमान में वृद्धि हो रही है, आमलोगों को इससे बहुत परेशानी हो रही है। तटीय ओडिशा के लोगों को पसीने ज्यादा निकल रहे हैं।वे गर्मी, पसीने दोनों से बहुत ज्यादा परेशान परेशान दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश केवल दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हुई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•१ डिग्री सेल्सियस।

