भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने (30 मई, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में चाड, बेनिन, अल्जीरिया और नाइजर के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में शामिल थे:
1. माननीय श्रीमती इल्जिमा बड्डा मालोट, चाड गणराज्य की राजदूत
2. माननीय श्री एरिक जीन-मैरी ज़िन्सौ, बेनिन गणराज्य के राजदूत
3. माननीय श्री अब्देनोर खलीफी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया के राजदूत
4. माननीय श्री ज़ादा सेइदो, नाइजर गणराज्य के राजदूत

