सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का फ्रांस दौरा

आतंकवाद के विरूद्ध भारत का स्पष्ट रुख बताने के उद्देश्य से एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 25 से 27 मई 2025 तक फ्रांस की यात्रा पर है। सांसद श्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पूर्व मंत्रियों, सांसदों और पूर्व राजदूत का यह प्रतिनिधिमंडल आज देर शाम पेरिस पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

1. श्री रविशंकर प्रसाद

माननीय सांसद (लोकसभा); पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

2. डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी

माननीय सांसद (लोकसभा), पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री

3. श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी

माननीय सांसद (राज्यसभा), संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति की सदस्य

4. श्री गुलाम अली खटाना

माननीय सांसद (राज्यसभा), सदस्य, राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद

5. डॉ. अमर सिंह

माननीय सांसद (लोकसभा)

6. श्री समिक भट्टाचार्य

माननीय सांसद (राज्यसभा), सदस्य, गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति

7. डॉ. एम. थंबीदुरई

माननीय सांसद (राज्यसभा), पूर्व केंद्रीय विधि, न्याय एवं कंपनी मामलों के मंत्री

8. श्री एम जे अकबर

माननीय पूर्व विदेश राज्य मंत्री

9. राजदूत पंकज सरन

भारत के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार; बांग्लादेश, रूस में भारत के पूर्व राजदूत

फ्रांस में प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल वहां की सीनेट और नेशनल असेंबली के सदस्यों, विचार समूह, मीडिया और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *