अग्रवाल सम्मेलन कटक की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

कटक, आज गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित भवन के प्रागंण में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई की पहली साधारण सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई और समाज विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभा में सदस्यों की उपस्थिति और प्रतिक्रिया अत्यंत सराहनीय रही।

हमारे वरिष्ठ सदस्य रमन बगड़िया ने संगठन के साथ सदैव जुड़े रहने और समाज के हित में कार्य करने के लिए कई सुझाव दिए। अनिल अग्रवाल ने समाज के लोगों के लिए सही दरों पर सेवा प्रदान करने हेतु एक पैथोलॉजी लैब स्थापित करने का सुझाव दिया।मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष चदंन बथवाल ने सब को जोड़ने पर जोर दिया । बजरंग चिमनका ,बिजय कमानी एंव कैलाश प्रसाद सांगनेरिया जी ने समाज हित,युवाओं के लिए एंव नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए, सभा में अनिल कमानी, बिजय कमानी के अलावा करीब 50 सदस्यों की गरिमामय उपस्थिती ने संस्था को कुछ हट कर कार्य करने की सलाह दी।

अध्यक्षीय संबोधन मे कई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई, आने वाले दिनो मे बहुत जल्द-से-जल्द कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। खाटुश्यामजी की धरा पर होने वाले अलंकरण समारोह में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया गया। शरत सांगनेरिया ने स्वादिष्ट भोजन की सठीक व्यवस्था मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यकारी अध्यक्ष मनोज नांगलिया द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण भोजन (फेलोशिप लंच) के साथ सम्पन्न हुआ। आज सचिन उदयपुरिया को सचिव एंव राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को सुसज्जित ढगं से आयोजित करने हेतु,7 उपाध्यक्ष 9 सह सचिव,एंव 11 सलाहकारो के के नाम एलान किए गए।
सम्पूर्ण लिस्ट निम्न प्रकार है।

अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ,
कार्यकारी अध्यक्ष मनोज नागंलिया,
सचिव सचिन उदयपुरिया, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल
उपाध्यक्ष
प्रकाश अग्रवाल
बजरंग चिमनका
उमेश सिकरिया
सुभाष केडिया
श्यामसुंदर चोधरी
संजय अग्रवाल (जुनियर)
संजय सन्तुका
सह सचिव :
महीम कंदोई
अनिल सांगनेरिया
प्रतिक कमानी
संजीव साह
मुकेश अग्रवाल
आलोक अग्रवाल
मनोज अग्रवाल
बिशाल अग्रवाल
संजय अग्रवाल
सलाहकार :
गोपाल बंसल
हेमंत अग्रवाल
सुरेश भरालेवाला
कैलाश सांगनेरिया
दीपक कजारिया
नरेश गनेरिवाल
पपू सिकरिया
बिजय कमानी
सुशील संन्तुका
बिनोद चौधरी

संजय अग्रवाल (अन्नपूर्णागोशाला)
रक्तदान संयोजक
रविन्द्र बाजोरिया
सुनिल मुरारका
अतुल क्याल
बधाई संदेश
बिक्रम हलवासिया,
करीबन 50 कार्यकारिणी सदस्यों कि लिस्ट एंव विभिन्न समितियों का विस्तार कुछ दिनों में किया जायेगा।

उपरोक्त बैठक की जानकारी मनोज नागंलिया, कार्यकारी अध्यक्ष
अन्तरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक ईकाई से प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *