ओडिशा मौसम समाचार : आगामी २५ मई तक अंधड़, तेज हवा, बारिश

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २५ मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में चक्रवात जनित तेज हवा, अंधड़, बरसात होने की प्रबल संभावना दिखाई देरही है।

पश्चिम ओडिशा के अनेक प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार पर रहेगा, इनमें संबलपुर, बरगढ़ शहर शामिल हैं। राज्य मौसम विभाग ने तटीय ओडिशा के कटक,खोर्धा इत्यादि जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की है।

संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस।यह तापमान ओडिशा का सर्वाधिक तापमान रहा। इसके अलावा बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस तथा नुआपड़ा शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•० डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *