अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान कोयला आयात में वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत की कमी

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश में कोयले का आयात 9.2 प्रतिशत घटकर 220.3 मिलियन टन (एमटीरह गयाजबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 242.6 एमटी था। इस कमी के परिणामस्वरूप लगभग 6.93 बिलियन डॉलर (53137.82 करोड़ रुपयेकी विदेशी मुद्रा की बचत हुई। उल्लेखनीय रूप सेबिजली क्षेत्र को छोड़कर गैरविनियमित क्षेत्र में अधिक महत्वपूर्ण गिरावट आईजिसमें आयात में सालदराल 15.3 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि कोयला आधारित बिजली उत्पादन में अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक पिछले वर्ष की तुलना में 2.87 प्रतिशत की वृद्धि हुईलेकिन थर्मल पावर प्लांट द्वारा मिश्रण के लिए आयात में 38.8 प्रतिशत की तीव्र कमी आई। यह आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने और कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए भारत की ओर से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करता है।

भारत सरकार ने घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने और आयात कम करने के लिए वाणिज्यिक कोयला खनन और मिशन कोकिंग कोल सहित कई कदम उठाए हैं। इन प्रयासों से वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि की तुलना में अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 की अवधि के दौरान कोयला उत्पादन में 5.45 प्रतिशत की उत्साहजनक वृद्धि हुई है।

भारत का कोयला क्षेत्र अपनी तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को समर्थन  देने में अहम भूमिका निभाता हैजिसमें कोयला बिजलीइस्पातसीमेंट आदि जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए प्राथमिक ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है। हालाँकिदेश को अपनी घरेलू कोयला माँग को पूरा करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा हैखासकर कोकिंग कोल और उच्च श्रेणी के थर्मल कोयले के लिएजिनकी देश के भंडार में कमी है। नतीजतनइस्पात सहित प्रमुख क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कोयले का आयात महत्वपूर्ण रहा है।

कोयला मंत्रालय घरेलू उत्पादन को मजबूत करने और सुरक्षित कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उपायों को लागू कर रहा हैजो कोयला आयात को कम करने और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है। घरेलू कोयला उत्पादन को प्राथमिकता देकरसरकार का लक्ष्य दीर्घकालिक आर्थिक विकास का समर्थन करने वाले आत्मनिर्भरटिकाऊ ऊर्जा ढांचे का निर्माण करके विकसित भारत लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *