भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल गर्मी के प्रकोप से पूरा राज्य झुलस रहा है। आमलोगों को, पशु-पक्षियों को भयंकर गर्मी की यातनाएं सहनी पड़ रही है।
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार आगामी रविवार तक राज्य में करीब करीब ऐसा ही मौसम रहने वाला है, तत्पश्चात आगामी सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४५•२ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर, बोलांगीर और सुंदरगढ़ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•६ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस तथा अंगुल शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस।

