भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में चारों ओर भयंकर गर्मी छायी हुई है ।लोग गर्मी के मारे त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे हैं।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि झारसुगुड़ा शहर साढ़े ४५ डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का नंबर वन गर्म शहर बना हुआ है।
राज्य मौसम विभाग ने ऐसे में राज्य के भयंकर गर्म ११ जिलों के लोगों को भयंकर गर्मी से सावधान रहने को कहा है।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•६ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•८ डिग्री सेल्सियस।

