ओडिशा मौसम समाचार : झारसुगुड़ा भारत में सर्वाधिक गर्म तापमान ४६ डिग्री पार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि झारसुगुड़ा शहर ओडिशा में ही नहीं भारत का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४६•३ डिग्री सेल्सियस । राज्य के १५प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार। आजकल में तापमान राज्य में २-४ डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है, ऐसा आकलन राज्य मौसम विभाग का है।

बढ़ी गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में आज से सारे स्कूल बंद कर दिये हैं। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *