मारवाड़ी युवा मंच, कटक शाखा में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कटक,  मारवाड़ी युवा मंच, कटक शाखा का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय टेक्सटाइल मर्चेंट हॉल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में (बाराबाटी-कटक) विधायिका सोफिया फिरदौस, शपथ विधि अधिकारी के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष युवा अजय शर्मा, सम्मानित अतिथि के रूप में मंडल- 1 के उपाध्यक्ष युवा अरुण अग्रवाल, कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कटक शाखा के अध्यक्ष पवन जाजोदिया, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद संगनेरिया आदि मंचासीन थे।

सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष युवा किशोर आचार्य ने की, निवर्तमान अध्यक्ष युवा किशोर आचार्य ने अपने पूरे साल के कामों का विश्लेषण कर अध्यक्ष पुरस्कार भी वितरण किया। तत्पश्चात शाखा के नए अध्यक्ष के रूप में युवा चंदन बथवाल को प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा शपथ पाठ करवाया गया। युवा चंदन बथवाल ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें शाखा के सचिव के रूप में युवा राकेश सिंघी और कोषाध्यक्ष के रूप में युवा योगेश जोशी का चयन किया गया। सत्र : 2025-26 के नए अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया और निवर्तमान अध्यक्ष तथा पूरे मंच परिवार के साथ मिलकर मंच में नए आयाम स्थापित करेंगे ऐसे विचार सभा के समक्ष रखे। अंत में राकेश सिंघी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

शपथग्रहण समारोह में युवा मंच के साथ -साथ समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *