भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि राज्य के ११ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान पहुंच गया ४० डिग्री सेल्सियस पार।
राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस। बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•४ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•९ डिग्री सेल्सियस।

