भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १७ अप्रैल तक राज्य के अनेक हिस्सों में चक्रवात,अंधड़ का दौर चलेगा। जगह -जगह तेज हवा चलेगी, बारिश होगी, बिजली चमकेगी, लोगों को मुश्किलों से दो चार होना होगा।
आज से लेकर आगामी १७ तारीख तक मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस , भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।

