राष्ट्रपति ने वैशाखी, विषु, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, मेषादी, वैशाखादि और पुतादुं पिरापु की देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13, 14 और 15 अप्रैल, 2025 को मनाए जाने वाले वैशाखी, विषु, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, मेषादी, वैशाखादि और पुतादुं पिरापु की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“वैशाखी, विषु, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, मेषादी, वैशाखादि और पुतादुं पिरापु के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।

भारत के विभिन्न भागों में फसल कटाई के समय मनाए जाने वाले ये त्यौहार हमारी सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक हैं। इन त्यौहारों के द्वारा हम अपने अन्नदाता किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। ये त्यौहार प्रकृति के संरक्षण और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रसार का संदेश भी देते हैं।

मैं कामना करती हूं कि ऊर्जा और उल्लास से भरपूर ये त्यौहार हमें अपने राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *