भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आज और कल चक्रवात तूफान,कालबैशाखी संभावित है। आगामी १३ अप्रैल से राज्य में मौसम में बदलाव संभावित है।
राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।अन्य शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•१ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस।

