-
विशाल हिन्दू नववर्ष समारोह
विशाल केसरिया निशान शोभायात्रा
मातृशक्ति ड्रेस कोड -लाल या केसरिया ड्रेस या साड़ी
आयोजक -राष्ट्रीय विचार मंच,कटक
कटक, आगामी कल यानि ३० मार्च, रविवार को ऐतिहासिक, प्राचीन नगरी कटक में विशाल रुप में मनाया जायेगा हिन्दू नववर्ष समारोह।हर साल की तरह इस साल भी हिन्दू नववर्ष समारोह बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय विचार मंच की तरफ से आयोजित किया गया है।यह मंच का चौथा हिन्दू नववर्ष समारोह का आयोजन है।समाज के विशिष्ट व्यक्तियों, समाजसेवियों का योगदान भी मंच के कार्यक्रम में सराहनीय है।
हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में कल यानि रविवार को बालुबजार स्थित मारवाड़ी हिंदी विद्यालय (एल पी स्कूल) परिसर से एक विशाल केसरिया निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। संध्या ४ बजे निशान शोभायात्रा शुभारंभ होगी। नगर परिक्रमा कर पुनः उसी स्थान पर यात्रा पहुंचेगी।
उपरोक्त केसरिया निशान शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष शामिल होंगे। शोभायात्रा में ड्रेस कोड है मातृशक्ति के लिए लाल या केसरिया साड़ी या ड्रेस। पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा है ड्रेस कोड ।
संध्या ६ बजे सनातनियों की एक साधारण सभा का आयोजन किया गया है।सभा में विशिष्ट समाजसेवियों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद सेवन की व्यवस्था है।
उपरोक्त सारे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय विचार मंच की तैयारियां जोरों से चल रही है।सारे सनातनी , देशप्रेमी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं हिंदू नववर्ष समारोह को कामयाबी की शिखर पर पहुंचाने के लिए।

