भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य में विशेषकर तटीय क्षेत्रों में गर्मी कमेगी। गर्मी कमने का मुख्य कारण है कि आज से तटीय इलाकों में कालबैशाखी जनित तेज हवा चलेगी ।
कालबैशाखी का असर पश्चिम ओडिशा में नहीं दिखाई देगा। इसके फलस्वरुप वहां तेज गर्मी बरकरार रहेगी। वहां तेज गर्मी का आलम पूरी तरह से कायम है। बोलांगीर शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•१ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा
३४•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।

