भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है। तटीय ओडिशा में २ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम ओडिशा में २-३ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी गई।
पारलाखेमुंडी राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस, रात्रिकालीन तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखी गई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•० डिग्री सेल्सियस।

