Delhi Election Results 2025: चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का पहला रिएक्शन

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 47 आर आप 23 सीटों पर आगे चल रही है। आप के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी को मिलते बहुमत के बीच पीएम मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास जीता, सुशासन जीता।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *