दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 45 सीट और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

