भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात कम होगी।आज कटक समेत तटीय ओडिशा में अच्छी खासी धूप निकल आई है।
आगामी 4 अगस्त तक पश्चिम ओडिशा के कुछ जिलों में अच्छी खासी बारिश होने का आकलन किया गया है मौसम विभाग द्वारा।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 31 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 31 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 27 डिग्री सेल्सियस।

