1971 जनवरी 9 से 11 : ओडिशा शासन शून्य था ,तीन दिन तक

भुवनेश्वर,1971 में ओडिशा के राज्यपाल थे सौकतअलि शाह अंसारी,मुख्यमंत्री थे राजेंद्र नारायण सिंहदेव,जनवरी 8 तारीख तक.मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच संबंध अच्छे नहीं थे.
9 जनवरी,1971 को मुख्यमंत्री राजेंद्र नारायण सिंहदेव ने अपने मुख्यमंत्री पद से त्त्यागपत्र दिया राज्यपाल को.शिष्टाचार के नाते ,नियम ,कानून ,संविधान के हिसाब से भी राज्यपाल विदायी मुख्यमंत्री को विकल्प ब्यवस्था होने तक सरकारी कामकाज मुख्यमंत्री के नाते करते रहने का अनुरोध करते आये हैं,लेकिन राजेंद्र नारायण सिंहदेव मामले में ,यह ब्यतिक्रम हुआ तथा इसके चलते लगातार 3 दिन तक ओडिशा बिना शासन के रही 1971 में जनवरी 9 से 11.
उल्लेखनीय है कि ऐसी घटना स्वाधीन भारत के इतिहास में कभी,किसी भी राज्य में नहीं घटी,जैसी शासन शुन्य ओडिशा रही 3 दिन तक.