भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी पश्चिम ओडिशा गर्मी के कारण जैसे जल रही है। पूरी पश्चिम ओडिशा का गर्मी के मारे हाल बेहाल दिखाई दे रहा है। लेकिन तटीय ओडिशा में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद तटीय ओडिशा में लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं,शरीर में चिपचिपाहट जारी है।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा ओड़िशा में। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•१ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•० डिग्री सेल्सियस। राउरकेला और संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•६ डिग्री सेल्सियस।
तटीय इलाकों में तापमान ५ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखा है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस।

