भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आजकल भयंकर गर्मी पड़ रही है।हिटवेभ जारी है। सुबह आठ बजे से ही धूप निकल आती है,जो क्रमशः दोपहर होते-होते कड़ी हो जाती है।
ऐसे में आम लोगों का जरुरी काम से भी बाहर निकलने में बहुत -बहुत दिक्कत आती है। पश्चिम ओडिशा का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है, यहां गर्मी बेतहाशा वृद्धि हुई है। भयंकर गर्मी के कारण तटीय ओडिशा में कटक समेत अनेक जिलों में परसों तक स्कुलों में छुट्टी घोषित होगयी है।

