ओडिशा मौसम समाचार : गर्मी पहुंचेगी ४५ डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में गर्मी का आजकल बोलबाला है।पूरी ओडिशा गर्मी से त्रस्त हो रखी है। पश्चिम ओडिशा में गर्मी ने जैसे कहर ढाया है।बढ़ी गर्मी का आलम वहां यह है कि आज वहां गर्मी ४५ डिग्री सेल्सियस छूने वाली दिखाई देरही है।

टिटलागढ शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•३ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•२ डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज पश्चिम ओडिशा के अनेक शहरों में सर्वाधिक तापमान ४५ डिग्री सेल्सियस छूसकता है। भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान कल तक ४१ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *