ओडिशा मौसम समाचार : तटीय ओडिशा में गर्मी से चिपचिपाहट

भुवनेश्वर, तटीय ओडिशा के आधे से ज्यादा हिस्सों में आजकल गर्मी भयंकर पड़ रही है। भयंकर गर्मी के कारण लोगों के शरीर से पसीने छूट रहे हैं। पसीने के कारण लोगों के शरीर में चिपचिपाहट बढ़ रही है।

तटीय ओडिशा में भी बालेश्वर, भद्रक, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर जिलों में लोग गर्मी, चिपचिपाहट से ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ पश्चिम ओडिशा का तापमान एक बार फिर से बढ़ोतरी पर दिखाई दे रहा है। यहां सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।आज भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहेगा ३८ डिग्री सेल्सियस के आसपास तथा निम्नतम तापमान रहेगा २४ डिग्री सेल्सियस के आसपास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *