भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी एक अप्रैल तक राज्य में अंधड़ यानि काल बैसाखी यानि चक्रवात आते रहने के समाचार प्राप्त हुए हैं। इसके फलस्वरुप राज्य में तेज हवा, अंधड़, हल्की बारिश होने का आकलन किया गया है।
कल राजधानी भुवनेश्वर में अपराह्न समय अंधड़,तेज हवा,तेज बारिश हुई थी। इसके साथ साथ ओले भी गिरे थे। इससे भुवनेश्वर की रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को काफी मुश्किलें आयीं।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस।

