ओडिशा मौसम समाचार : भयंकर गर्मी जारी आज,कल, परसों तापमान में बदलाव नहीं

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आजकल भयंकर गर्मी जारी है। आमलोगों को इस भयंकर गर्मी से बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। तटीय ओडिशा के लोगों को गर्मी और पसीने से उपजे चिपचिपाहट से बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आज,कल और परसों राज्य में तापमान में बदलाव के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं, अर्थात गर्मी का प्रकोप जस का तस रहने वाला है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•५ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *