भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १० जून तक राज्य में मानसून बरसात निष्क्रिय ही रहेगी। अतएव गर्मी का प्रकोप एकबार फिर से लोगों को सताने लगा है।आमलोगों को फिर से त्राहिमाम त्राहिमाम याद आने लगा है ,गर्मी के मारे।
आगामी १० जून पश्चात राज्य में
तापमान में गिरावट देखी जायेगी।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस।

