भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर तटीय इलाकों में आगामी २१ मई तक तेज हवा, अंधड़, वर्षा होगी। फलस्वरूप लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन तापमान आज की तरह सामान्य रहेगा।
तटीय ओडिशा में भयंकर गर्मी के कारण शरीर में चिपचिपाहट जारी रहेगी।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।

