ओडिशा मौसम समाचार : आज सुबह तटीय ओडिशा में हल्की वर्षा २५ मार्च तक तेज गर्मी नहीं, चक्रवात

भुवनेश्वर,‌ राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह कटक समेत तटीय ओडिशा में…

एसईसीएल की सीएसआर योजना ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ डीबीटी पोर्टल पर सूचीबद्ध पहली कोयला पीएसयू पहल बनी

कोल इंडिया की सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल, ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ के साथ…

सी-डॉट ने “महत्वपूर्ण आपदा चेतावनी और आपातकालीन अनुप्रयोगों के लिए ए आई-संचालित चैटबॉट” विकसित करने के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी की है

आपदा से निपटने की क्षमता और आपातकालीन संचार को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) के साथ “आपदा पूर्व चेतावनी और आपातकालीन संचार में ग्राहक सहायता के लिए जनरेटिव ए आई-संचालित चैटबॉट” के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल स्वचालित और विश्वसनीय संचार सेवाओं को सक्षम करने और भारत की आपदा तैयारी अवसंरचना को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। ए आई-संचालित चैटबॉट उन्नत प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, टेक्स्ट-टू-स्पीच, स्पीच-टू-टेक्स्ट और इमेज प्रोसेसिंग तकनीकों का लाभ उठाकर आपदा प्रबंधकों, प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं और प्रभावित समुदायों को वास्तविक समय में बहुभाषी सहायता प्रदान करेगा। यह संकट के दौरान निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 3जीपीपी-अनुरूप आपातकालीन संचार प्रोटोकॉल के साथ एकीकृत होगा। इसके अतिरिक्त, समाधान पूरी तरह से ऑन-प्रिमाइसेस होगा, जो साइबर सुरक्षा अनुपालन, डेटा गोपनीयता और मिशन-महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए उच्च उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। समाधान को प्लेटफ़ॉर्म की क्षमता बढ़ाने के लिए सी-डॉट  द्वारा विकसित एनडीएमए की वर्तमान आपदा प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाएगा। सी-डॉट सहयोगात्मक अनुसंधान कार्यक्रम (सीसीआरपी) के अंतर्गत एक समारोह के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय, सी-डॉट की कार्यकारी उपाध्यक्ष-II सुश्री शिखा श्रीवास्तव, आईआईटी दिल्ली के प्रधान अन्वेषक प्रोफेसर ब्रजेश लाल और आईआईटी दिल्ली के कार्यान्वयन भागीदार कार्नोट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के कर्नल (डॉ.) अमित ओबेरॉय शामिल हुए। सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने आपदा संचार प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी नवाचार के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बतया कि कैसे एआई-संचालित समाधान भारत की विविध और जटिल आपातकालीन प्रतिक्रिया आवश्यकताओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण संचार बुनियादी ढांचे में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को मजबूत करते हुए सुरक्षित, स्केलेबल और भारत-विशिष्ट दूरसंचार समाधान विकसित करने के लिए सी-डॉट की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर प्रो. लाल ने एआई-संचालित आपदा संचार की परिवर्तनकारी क्षमता के बारे में बताया और संकट की स्थितियों में वास्तविक समय में, सुरक्षित और बहुभाषी समर्थन के महत्व पर बल दिया। सी-डॉट के प्रतिनिधियों ने इस सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। एआई-संचालित निर्णय समर्थन प्रणाली, आपातकालीन कॉल रूटिंग और बहुभाषी आवाज पहचान को एकीकृत करके, यह पहल भारत में आपदा प्रतिक्रिया में क्रांति लाने के लिए तैयार है। इससे आपात स्थिति के दौरान तेज़, स्मार्ट और अधिक कुशल संचार सुनिश्चित होगा।

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 83 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गोवा में ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का भव्य आयोजन

पणजी (गोवा) – संपूर्ण मानवजाति के परम कल्याण और रामराज्य की स्थापना के लिए कार्यरत सनातन…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-शराब व्यापार में १०० करोड़ से ज्यादा की आयकर चोरी २-राज्य में विक्रम साहु के १७…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-आज से सारी स्कूलें सुबह से शुरु २-पूर्व मंत्री नवदास हत्या मामला ३-क्राइमब्रांच पुलिस ने हत्या…

ओडिशा मौसम समाचार : १८ जिलों में चक्रवाती आशंका

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में गर्मी में थोड़ी गिरावट…

आधिकारिक सांख्यिकी के लिए गैर-पारंपरिक डेटा स्रोतों का लाभ उठाना

आधिकारिक सांख्यिकी के लिए गैर-पारंपरिक डेटा स्रोतों का लाभ उठाने पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय…

डब्ल्यूएएम! 23 मार्च, 2025 को मुंबई रवाना होगा

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने मीडिया एवं मनोरंजन संघ (एमईएआई) के सहयोग से मुंबई में डब्ल्यूएएम! (वेव्स एनीमे एवं मंगा प्रतियोगिता) के अगले संस्करण की घोषणा की है। डब्ल्यूएएम!, वेव्स (विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन) के अंतर्गत क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का हिस्सा है, जो 1 से 4 मई 2025 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। डब्ल्यूएएम! के पिछले संस्करण गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, वाराणसी और दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे। मुंबई संस्करण का आयोजन व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में किया जाएगा और इसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने वाले प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं: • मंगा (जापानी शैली की कॉमिक्स) • वेबटून (डिजिटल कॉमिक्स) • एनीमे (जापानी शैली का एनीमेशन) प्रतिभागी न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे बल्कि एक रोमांचक वॉयस एक्टिंग और कॉसप्ले प्रतियोगिता का भी आनंद लेंगे और वैभवी स्टूडियो द्वारा विकसित किए जा रहे भारत के पहले एनीमे टीआरआईओ की एक विशेष झलक भी देखेंगे। दिन का समापन विजेताओं को सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए एक पुरस्कार समारोह के साथ होगा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने और पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए भाग लेने वाले उद्योग जगत के कुछ दिग्गज हैं: चैतन्य चिंचलीकर, उपाध्यक्ष, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल और सीईओ, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी; अभिषेक दत्ता – एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – अधिग्रहण और प्रोग्रामिंग (किड्स क्लस्टर), स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड; सुमीत पाठक – अभिनेता, मुख्य परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक, गुलमोहर मीडिया; अंकुर जावेरी जैज़िल होमावज़ीर – 2डी एनिमेशन पेशेवर और भारत के पहले मंगा – बीस्ट लीजन के निर्माता। एमईएआई के सचिव अंकुर भसीन ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ़ एक प्रतियोगिता से कहीं बढ़कर है और यह रचनात्मकता का उत्सव है और कलाकारों के लिए अपनी अनूठी आवाज़ दिखाने का एक मंच है। विवरण के लिए: अंकुर भसीन, सचिव, मीडिया और मनोरंजन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया; 98806 23122; [email protected]; www.meai.in/wam पर संपर्क कर सकते हैं। वेव्स के बारे में मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम, पहला विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स), भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र के मुंबई में 1 से 4 मई,…

विश्व कविता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

# कविता आ जाओ ना # ********************************* द्वार खुला है कविता आ जाओ ना ! मेरा…