भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि गर्मी धीरे धीरे उग्र रूप लेरही है। पश्चिम ओडिशा में गर्मी का प्रकोप कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। झारसुगुड़ा शहर राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३९ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस।

