भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है, गर्मी रफ्तार पकड़ रही है।कल राज्य की ५ जगहों का सर्वाधिक तापमान रहा ३५ डिग्री सेल्सियस पार। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिनों में मौसम ३ डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस।

