राजस्थान के पारम्परिक ढप – चंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री गोपीनाथजी मंदिर के प्रांगण में

कटक : राजस्थानी पारम्परिक नृत्य एवं संगीत के ११ कलाकारों की एक टीम माणिक घोष बाजार स्तिथ श्री गोपीनाथजी मंदिर प्रांगण में १ मार्च से ढप – चंग के साथ नित्य एवं संगीत का कार्यक्रम कर रही है ।

इस बात की जानकारी प्रदान करते हुवे श्री लखदातार प्रचार समिति के सचिव मान्यवर बजरंग चिमीनका ने बताया श्री श्याम मित्र मंडल कटक के श्री कानि भाई के सहयोग से राजस्थान के बिसाऊ से आई यह टीम १ मार्च से रात्रि ८ बजे से ११ बजे तक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है ! सेकड़ो मारवाड़ी दर्शक कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे हैं ।

श्री लखदातार प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता एवं एडवाइजर  सरत सांगानेरिया ने बताया की अनेक सालो के बाद राजस्थानी नित्य संगीत का कार्यक्रम ढोल चंग एवं ढप के साथ आदिवासी राजस्थानी गीतों के बोल पर कलाकार नत्य प्रस्तुत कर रहे हैं ।

सोमवार की शाम इस कार्यक्रम में चार चाँद लगाने रंग रशिया मंडली की टीम एवं उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी समेलन की कटक शाखा की टीम ने भी बड़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । एडवाइजर किशन मोदी ने बताया की ५ तारिक बुधवार तक यह कार्यक्रम इसी प्रांगण में चलता रहेगा । ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को आकर इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाने का आमंत्रण प्रदान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *