भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १ मार्च से पूरी ओडिशा में गर्मी बढ़ेगी। राज्य के अनेकों शहरों का सर्वाधिक तापमान ३८ डिग्री सेल्सियस पार चला जायेगा। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक जैसे अनेक तटीय इलाकों के शहरों का सर्वाधिक तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस पार चला जायेगा।
कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े २१ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २१•९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १८•० डिग्री सेल्सियस।

