भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल संध्या समय एवं रात्रिकालीन समय भी आधी ओडिशा में बरसात हुई। कहीं -कहीं हल्की और कहीं -कहीं मध्यम आकार की बरसात हुई।
पिछले दो दिनों से लगातार उत्तरी ओडिशा, तटीय ओडिशा तथा दक्षिणी ओडिशा में बरसात हुई है।आज भी इन इलाकों में बरसात होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा दिखाई जारही है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा साढ़े २१ डिग्री सेल्सियस।

