प्रियांशु बजाज हत्याकांड को लेकर मारवाड़ी क्लब बैठक में हंगामा, मामला पहुंचा पुरीघाट थाना

कटक, पिछले दिनों युवा महिला उद्यमी प्रियांशु बजाज की ससुराल में हत्याकांड मामले में कटक मारवाड़ी समाज के प्रयास से दोनों पक्षों को लेकर एक बैठक बुलाई गयी थी मारवाड़ी क्लब में विगत २६ जनवरी दोपहर २ बजे ।

उपरोक्त बैठक में दोनों पक्षों के लोग उपस्थित थे, इनके अलावा कटक -भुवनेश्वर के अनेक माण्यगण्य लोग भी उपस्थित थे। बैठक शुरू हुई। बैठक शुरु होने पश्चात थोड़ी देर में शशिकांत शर्मा ऊंची आवाज में बोलना प्रारंभ किए।

प्रियांशु बजाज के पिताजी प्रदीप बजाज आज इसी घटना को लेकर क्रांति ओडिशा मीडिया कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित रुप से २६ जनवरी की बैठक की घटना का उल्लेख किया तथा लिखित रुप में सारी बैठक की घटना का उल्लेख किया सिलसिलेवार तरीके से।

प्रियांशु बजाज के पिताजी प्रदीप बजाज के अनुसार शशिकांत शर्मा ने बैठक आरंभ से ही माहौल खराब करने की कोशिश की।बड़ी जोर-शोर से ऊंची आवाज में बोलते रहे , बैठक को भटकाने की कोशिश किये। बैठक छोड़कर थोड़ी देर में चले गए।

उनके जाने पश्चात भी बैठक जारी रही। करीब २०-२५ लोग बैठक में उपस्थित रहे। करीब दो घंटे बैठक चली। बैठक के अंत में कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट संजय शर्मा बोले कि दोषी को कानूनी तौर पर सजा मिलनी चाहिए।

बैठक में बैठे लोगों का मत था कि प्रियांशु बजाज हत्याकांड में उसका पति और सास जिम्मेदार है।इसके अलावा शशिकांत शर्मा द्वारा सिएमएस प्रेसिडेंट संजय शर्मा पर लगाये गये सारे आरोप झूठे, बेबुनियाद ,निराधार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *