कटक, दिनांक 22जनवरी ‘2025 को श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को कटक मारवाड़ी समाज -कटक ने भव्य महोत्सव के रुप में मनाया । इस अवसर पर समाज द्वारा एक भव्य नि: शुल्क निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान शोभायात्रा श्रीश्याम बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर बालु बजार, नया सड़क, चौधरी बजार, जाँवलिया पट्टी माणिक घोष बजार होते हुए मारवाड़ी क्लब के प्रांगण में सम्पन्न हुई।
सैकडों की संख्या मे रामभक्त मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं कटक के सभी वर्गों के जनमानस ने एक जन सैलाव के रुप में उपरोक्त निशान शोभायात्रा में हिस्सा लिया तथा जगह – जगह शोभायात्रा को रोक कर श्रीरामजी आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा कर श्रीराघवेन्द्र सरकार के श्रीचरणों में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया । मारवाड़ी क्लब पहुंचने पर सभी रामभक्तों को चाय, बिस्कुट, समोसे और गर्म लजीज पकवानों से स्वागत किया गया । समाज के अध्यक्ष संजय शर्माने सूचना दी कि शोभायात्रा में शामिल सभी निशान को अयोध्या धाम भेजने का संकल्प लिया गया है ।
मारवाड़ी क्लब में साय 6:30 बजे से सुप्रसिद्ध व मान्य भजन प्रवाहकों दिनेश जोशी, पप्पू सांगानेरिया , निर्मल पूर्वा एवं यशवन्त चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर श्रीराम के गुणगान कर भजन संध्या का आगाज किया गया । तत्पश्चात आमंंत्रित विख्यात भजन प्रवाहक विजय सोनी ने अपने सुमधुर गायन से प्रभु श्रीराम को रिझाया एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रामभक्त जनसमूह का मन मोह लिया एवं उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया ।
आमंत्रित मेहमान कलाकार विजय सोनी तथा सभी स्थानीय भजन कलाकारों को उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भजन संध्या की समाप्ति पर प्रभु श्रीराम एवं भक्त शिरोमणि हनुमानजी की आरती की गयी तत्पश्चात सभी रामभक्तों ने सामूहिक रूप से प्रसादम् ग्रहण किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा इसे कटक मारवाड़ी समाज का एक ऐतिहासिक आयोजन बताया ।
भव्य निशान शोभायात्रा में सी एम् एस के अध्यक्ष संजय शर्मा, चेयरमेन गणेश प्रसाद कन्दोई, महासचिव शंकर , उपाध्यक्ष देवकीनन्दन जोशी , नरेन्द्र मोदी , सतीश गोयनका, दिनेश जोशी, पवन चौधरी, वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल सिंघी, सत्यनारायण भरालेवाला , रमन बागड़ीया, राजेश अग्रवाल, हुकुम सिंह, शरद साऔगानेरिया ,सुरेश भरालेवाला, श्यामसुंदर गुप्ता, नंदकिशोर जोशी, सजय अग्रवाल, सज्जन वर्मा, राजेश कमानी, प्रेम पारिक, कैलास पारिक,आदि पदाधिकारियों ने उपस्थित रह कर रामभक्तों का मनोबल बढ़ाया।
इस महोत्सव को सफलीभूत करने में दिनेश जोशी, पवन चौधरी, प्रकाश अग्रवाल (छोटू), पवन धानुका, बजरंग चिमनका, अखिल कमानी, किशोर आचार्य, सूरज लढानिया , ईश्वर शर्मा, किशन शर्मा, विकास शर्मा (विक्की) गुलज़ारीलाल लढानिया , अशोक चौबे आदि सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपना विशेष सहयोग दिया एवं परिश्रम किया ।
ज्ञातव्य रहे कि समाज के मंच से समाज के आगामी कार्यक्रमों के बारे में घोषणा करते हुए बताया गया कि आगामी दिनांक 26 जनवरी को भारतीय राष्ट्र का 76 वां गणतंत्र दिवस मारवाड़ी क्लब के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ मनाया जायेगा। साथ ही 26 जनवरी को कटक मारवाड़ी समाज -कटक,एवं “जिनीयस जंक्शन” के संयुक्त तत्वावधान में “आल ओडिशा स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।

