भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १० दिसंबर से राज्य में ठंड की मात्रा में बढ़ोतरी देखी जायेगी।आज और कल में राज्य में मौसम की दृष्टीकोण से कोई बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। राउरकेला राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १९•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १९•८ डिग्री सेल्सियस।

