भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिसंबर तक राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आज दक्षिण ओडिशा तथा तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
कल राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात्रिकालीन तापमान में वृद्धि देखी गई है। राज्य में कोरापुट शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा १०•४ डिग्री सेल्सियस। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक के मौसम में कोई खास बदलाव दिखाई नहीं दिया।

